Monday, 27 February 2017

जब उसने कहा था...

                    जब उसने कहा था

बहुत पहले उसने मुझसे पहले एक बात कही थी । तब मैंने उस से कह दिया की अभी मेरे पास वक़्त नहीं है उसके लिए । फिर भी वो मुझसे कहता रहा की ये दिन मेरे पास शायद कभी नहीं आएगा  । लेकिन शायद मुझे पहले से ही इस बात का अंदाज़ा था की वो मुहसे वही अलफ़ाज़ ज़रूर कहेगा और मैं उसे ठुकरा कर उसे आगे बढ़ने को कहूँगी  । उसे ये नहीं पता था की मैं उसे वो नहीं दे सकती जिसका वो हक़दार है । फिर भी वो पीछे लगा रहा और मुझसे वही अलफ़ाज़ कहता रहा ॥ और मैंने उसे ठुकरा दिया ।

उस बात को अब १ वर्ष गुज़र चुका है... अभी भी वो मेरे इंतज़ार मैं डूबा है ।
एक दिन न जाने कहा से उसे ये बात पता चल गयी की मैं ठीक नहीं हू... उस दिन के बाद से उसने मुझसे वो अलफ़ाज़ कहने बंद कर दिए ॥ थोड़ा अजीब ज़रूर लगा, पर इस बात की ख़ुशी भी थी की अब उसे मुझसे बेहतर कोई और मिल जाये...

पर मेरी सोच गलत निकली! वो मुझे भूल नहीं था !! बस उसके प्यार दिखने का अंदाज़ बदल गया था....पहले वो मुझे कह कर जताता था की वो मुझसे कितना प्यार करता है....पर अब जब उसने मेरी जान बचाने के लिए अपनी दोनों किडनी मुघे डोनेट करदी.... तो अब मुझे इस बात का अफ़सोस होता है... और याद आते है वो दिन...'
जब उसने मुझसे कहा था.... हम दोनों के भले ही जिस्म अलग है... पर हमारी रूह एक है ॥
वो अब मेरे साथ नहीं है...पर फिर भी मेरी आत्मा उस से जुड़ चुकी है...
भले ही हम एक साथ नहीं है...पर वो मेरा इंतज़ार कर रहा है...इस दुनिया के पर उस दुनिया में...
तब शायद हम एक हो जाये ॥


-उन्नति बंसल

No comments:

Post a Comment